राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : आदिवासी पर्व बांदना पर्व के उपलक्ष्य में मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय के हाथों सामडीह ग्राम पंचायत एवं फुलबेरिया बलकुंडा पंचायत के लगभग 300 एवं एथोड़ा ग्रामपंचायत के मधाईचक गांव में युवा नेता मुकुल उपाध्याय के हाथों करीब 250 आदिवासी महिलाओं को नए कपड़े प्रदान किया गया।/anm-hindi/media/post_attachments/76d61728-6ee.png)
वही एक अन्य कार्यक्रम में मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय, प्रखंड बीडीओ देबंजन बिस्वास ने सबुज साथी योजना के तहत 17 छात्रों को साइकिलें प्रदान की। वही कार्यक्रम में कर्मध्यक्ष मोहम्मद अरमान, प्रखंड पंचायत समिति अध्यक्ष कैलाशपति मंडल, उपाध्यक्ष बिधुत मिश्रा, तृणमूल कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष भोला सिंह समेत अन्य मौजूद थे।