Durgapur के कल-कारखाने में चंदा उगाई पर नाराज हुई CM ममता

मुख्यमंत्री ने पुलिस ने कहा कि आप अच्छे लोगो की तलाश कीजिए। उनका रिपोर्ट बिना किसी पक्षपात के तैयार कीजिए।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
15 MAMATA

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गापुर के कल-कारखाने में हो रही चंदा उगाई को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दुर्गापुर के कल-कारखाने में जबरदस्ती चंदा उगाई की जा रही है। इस पर लगामे लगाने की जरुरत है। पुलिस को कहा कि आप इनके विरुद्ध कड़ी कार्यवायी किजिए। कौन किस दल और राजनीतिक रंग का है, देखने की जरुरत नहीं है। पुलिस को कड़े कदम उठाने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर पुलिस वीक होती है तो उसका प्रभाव समाप पर पड़ता है। इतना ही नहीं दुर्गापुर नगर निगम को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। कहा सभी बेकार है। 6 के 6 कोई कामकाज के नहीं है। केवलमात्र एक को छोड़कर। इन सभी को हटाने की जरुरत है। मुख्यमंत्री ने पुलिस ने कहा कि आप अच्छे लोगो की तलाश कीजिए। उनका रिपोर्ट बिना किसी पक्षपात के तैयार कीजिए।