Asansol News: सड़क पर मछली पकड़ने उतरे कांग्रेसी (VIDEO)

ख़राब सड़क में जल-जलाव के कारण सड़क ही हालत बेहद ख़राब है जिसके वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विरोध का नया हथकंडा अपनाया।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
dishergarah

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: रविवार डीसरगढ (Dishergarh) में आसनसोल नगर निगम (asansol municipal corporation) की कार्यों की विफलता और सड़क की जर्जर हालत के खिलाफ यूथ कांग्रेस की ओर से यूथ कांग्रेस नेता (Youth Congress leader) रवि यादव के नेतृत्व में कांग्रेसी सड़क पर मछली पकड़ने उतरे। 

दरअसल ख़राब सड़क में जल-जलाव के कारण सड़क ही हालत बेहद ख़राब है जिसके वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विरोध का नया हथकंडा अपनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं (congress workers) ने जाल लेकर सांकेतिक रूप से मछली पकड़कर अपना विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ता को सड़क पर मछली मारता देखकर आने-जाने वाले लोग भी हैरत में पड़ गए। इस दौरान पश्चिम बर्दवान जिला यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष रवि यादव, कुल्टी सेवादल अध्यक्ष के मनीष बरनवाल, उपाध्यक्ष सलाउद्दीन, पश्चिम बर्दवान यूथ कांग्रेस के सचिव आरिफ अंसारी, संदीप कुमार, आजाद अंसारी, राजा और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।