Asansol News : पानुरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास

आसनसोल नगर निगम (Asansol Municipal Corporation) मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान (Barabani MLA) उपाध्याय के कर कमलो से पानुरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Primary Health Center) का शिलान्यास किया गया।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
barabani Hlt Cntr silanash

Panuria Health Center

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : बाराबनी (Barabani) प्रखंड के पानुरिया (Panuria) पंचायत में सोमवार आसनसोल नगर निगम (Asansol Municipal Corporation) मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान (Barabani MLA) उपाध्याय के कर कमलो से पानुरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Primary Health Center) का शिलान्यास किया गया। श्री उपाध्याय ने नारियल फोड़कर एंव फीता काट स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास किया। बता दे कि जिला स्वास्थ्य विभाग एंव एडीडीए द्वारा करीब 89 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा।

इस दौरान बाराबनी प्रखंड बीडीओ सौमित्र प्रतिम प्रधान, बाराबनी पंचायत समिति अध्यक्ष असित सिंह, बाराबनी थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल, बाराबनी बीएमओएच नाजरीन रहमान, पानुरिया पंचायत प्रधान कंचन मंडल, उपप्रधान विश्वजीत सिंह, जामग्राम पंचायत प्रधान केशव रौऊथ समेत अन्य मौजूद रहे। श्री उपाध्याय ने कहा कि इस स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण के बाद क्षेत्र के लोगो को इलाज के लिऐ दूर नही जाना होगा।