मेयर ने 32 दुर्गापूजा मंडप का किया उदघाटन

मेयर ने कहा कि क्षेत्र में बहुत अच्छे एवं मनमोहक पंडाल बनाया गया है। सभी से निवेदन है अच्छे और शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गापूजा का आनन्द ले।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
9 MAYOR

विधान उपाध्याय

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, चितरंजन/सालानपुर: आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय ने पंचमी के दिन सालानपुर प्रखंड एवं चित्तरंजन में कई दुर्गापूजा मंडप का उदघाटन किया। मेयर ने चित्तरंजन शहर के एरिया-6, 5, सिमजूरी समेत चित्तरंजन कई एवं सालानपुर प्रखंड के रूपनारायणपुर समेत कुल 32 दुर्गापूजा मंडप का उदघाटन किया। उदघाटन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेयर ने कहा कि क्षेत्र में बहुत अच्छे एवं मनमोहक पंडाल बनाया गया है। सभी से निवेदन है अच्छे और शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गापूजा का आनन्द ले। इस दौरान मेयर के साथ नगर निगम के उपमेयर वशिमुल हक, जिला परिषद कर्मध्यक्ष मोहम्मद अरमान, प्रखंड तृणमूल कांग्रेस उपाध्यक्ष भोला सिंह समेत अन्य मौजूद थे।