जामुड़िया में बंद के दौरान तनाव, भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप किया और 4 भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए भाजपा नेताओं में संतोष सिंह, संजय सिंह, पिनाकी राय और देवाशीष कर्मकार शामिल हैं।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
3 jamuria

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: जामुड़िया में बंद के दौरान भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई। भाजपा ने बंद के समर्थन में जामुड़िया बाजार इलाके में रैली निकाली, जिसे तृणमूल कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। आरोप है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई की, जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप किया और 4 भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए भाजपा नेताओं में संतोष सिंह, संजय सिंह, पिनाकी राय और देवाशीष कर्मकार शामिल हैं।

भाजपा के जमुरिया क्षेत्र के जनरल सेक्रेटरी अनिरुद्ध पासवान ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने पुलिस की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई की और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल द्वारा दुकानदारों को जबरदस्ती दुकान खुलवाया जा रहा है।

जामुड़िया के बोरो चेयरमैन शेख शानदार ने कहा कि भाजपा और वामपंथियों द्वारा नबन्नो घेराव का आवाहन किया गया था, लेकिन जब उन्होंने देखा कि उनके इस अभियान में छात्र सम्मिलित नहीं हुए, तो उन्होंने व्यापक अशांति फैलाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बेहद कुशलता के साथ भाजपा और वामपंथियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया और आज का बंगाल बंद पूरी तरह से सफल हो गया है।