Bank Holiday List: 8 दिन तक बंद रहेंगे बैंक

21 जनवरी 2024 से 28 जनवरी 2024 तक बैंक बंद (Bank Holiday List 2024) रहने वाले हैं। इस दौरान चौथा शनिवार और रविवार भी पड़ रहा है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
bank holiday

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: 21 जनवरी 2024 से 28 जनवरी 2024 तक बैंक बंद (Bank Holiday List 2024) रहने वाले हैं। इस दौरान चौथा शनिवार और रविवार भी पड़ रहा है। जबकि, किसी अवसर के कारण भी बैंक बंद रहने वाले हैं। 

आइए जानते हैं कि आपके शहर में किस-किस दिन बैंक बंद रहने वाला है?

  • 21 जनवरी 2024- रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 जनवरी 2024- इम्फाल में इमोइनु इरतपा के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 23 जनवरी 2024- गायन और नृत्य के कारण इम्फाल में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 जनवरी 2024- थाई पोशम/हजरत मोहम्मद अली के जन्मदिन के कारण कानपुर, लखनऊ और चेन्नई में बैंकों में बंद रहेंगे।
  • 26 जनवरी 2024- गणतंत्र दिवस (Republic Day) के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 जनवरी 2024- चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 जनवरी 2024- रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।