स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है। नौं दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान घरों में मां की पूजा अर्चना, कलश स्थापना और व्रत का पालन किया जाता है। इस बार चैत्र नवरात्र 30 मार्च से 6 अप्रैल तक मनाया जाएंगा। नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06:13 बजे से 10:22 बजे तक रहेगा। इसके अलावा घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त दिन के 12:01 बजे से 12:50 बजे तक रहेगा। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां शैलपुत्री की कृपा पाने के लिए आप भी अपने दोस्तों, करीबियों और प्रियजनों को मां दुर्गा की कृपा के साथ ये शुभकामना संदेश जरूर भेजें।
मैया के दरबार में दुख-दर्द मिटाए जाते हैं,
जो भी दर पर आते हैं, शरण में लिए जाते हैं।
प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं !!
कुमकुम भरे कदमों से आए मां शैलपुत्री आपके द्वार,
सुख संपत्ति मिले आपको अपार।
प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं !!
तेरे दरबार में मैया ख़ुशी मिलती है,
जिंदगी मिलती है, रोतों को हंसी मिलती है।
प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं !!