एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने प्रयागराज में महाकुंभ में संन्यास की दीक्षा ले ली है। 24 जनवरी को उनका पट्टाभिषेक किया गया। इस दौरान किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज और जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरी मौजूद रहीं। ममता कुलकर्णी ने संगम तट पर अपने हाथों से पिंडदान किया। अब उन्हें यमाई ममता नंद गिरि के नाम से जाना जाएगा। जूना अखाड़े की आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी को दीक्षा दी। अभिनेत्री महाकुंभ में किन्नर अखाड़े में रह रही हैं। /anm-hindi/media/post_attachments/fe8b8b9f-7bd.jpg)
अभिनेत्री ने बताया कि वह शुक्रवार को काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगी और फिर अयोध्या धाम भी जाने की योजना है। ममता कुलकर्णी ने यह भी बताया कि इसके बाद वह अपने माता-पिता का पितृ तर्पण भी करेंगी। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। उन्होंने महाकुंभ से कई तस्वीरों और वीडियो को साझा किया, जिसमें वह भगवा वस्त्र पहने साध्वियों के साथ खड़ी नजर आईं।