MP Assembly Elections 2023: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा आरोप

मध्य प्रदेश में सभी विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इस बीच राज्य में चुनाव प्रचार चरम पर है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
bjp

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मध्य प्रदेश में सभी विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इस बीच राज्य में चुनाव प्रचार चरम पर है। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही हैं। रविवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजधानी भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटियों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया।