J&K: गुलमर्ग में भयानक हिमस्खलन

उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग में गुरुवार यानि आज सुबह एक भयानक हिमस्खलन में स्कीयर का एक समूह, जिसमें कुछ विदेशी भी शामिल थे, हिमस्खलन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही, राज्य आपदा मोचन बल

author-image
Kalyani Mandal
New Update
avalanch

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग में गुरुवार यानि आज सुबह एक भयानक हिमस्खलन में स्कीयर का एक समूह, जिसमें कुछ विदेशी भी शामिल थे, हिमस्खलन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही, राज्य आपदा मोचन बल ने तुरंत क्षेत्र में बचाव अभियान शुरू किया। अभी तक एक शव बरामद हुआ है, दो लोगों को जीवित बचाया गया है, और दो विदेशी लापता बताए जा रहे हैं। बचाव दल लापता स्कीयरों को ढूंढने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। रिसॉर्ट प्रशासन ने पर्यटकों को हिमस्खलन वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।