स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राम नवमी हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह त्योहार भगवान राम के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्हें भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, राम नवमी चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। आपको बता दें, राम नवमी का पावन पर्व 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। अब ऐसे में जो जातक इस दिन प्रभु श्रीराम की पूजा कर रहे हैं। उन्हें क्या करना चाहिए और किन चीजों को करने से बचना चाहिए। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।।
- 2. भगवान श्रीराम की भक्ति और उपवास का संकल्प लें
- 3. मन में शुद्ध विचार रखें और दिनभर सात्विक भोजन ही सेवन करें।
- 4. राम नवमी पर श्री हनुमान जी की पूजा करना भी शुभ माना जाता है।
- 5. हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करें।
- 6. हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और सिंदूर व चने-गुड़ का भोग लगाएं।
- 7. इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र का दान करें।
- 8. दिनभर "श्रीराम" नाम का जप करें और ध्यान में राम दरबार का स्मरण करें।
- 9. इस दिन भगवान श्रीराम को पंचामृत स्नान कराकर विशेष भोग लगाएं।
- 10. राम नवमी के दिन प्रभु श्रीराम के मंत्रों का जाप जरूर करें।