बर्धमान के एक होटल में देह व्यापार! छापेमारी कर एक नाबालिग समेत आठ महिलाओं को बचाया

देह व्यापार चलाता था। आरोप है कि होटल में देह व्यापार चलाने के लिए दूर-दूर से महिलाओं को लाता था। पुलिस के मुताबिक होटल चलने वाले का नाम प्रशांत मल जो बीरभूम का रहने वाला है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
deh bepar 27

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : नेशनल हाईवे नंबर 19 के बगल में बर्धमान थाना क्षेत्र के मेटेल डीवीसी इलाके के एक होटल में देह व्यापार चलाता था। आरोप है कि होटल में देह व्यापार चलाने के लिए दूर-दूर से महिलाओं को लाता था। पुलिस के मुताबिक होटल चलने वाले का नाम प्रशांत मल जो बीरभूम का रहने वाला है। फिलहाल वह बर्दवान शहर के सुभाषपल्ली के मटपारा इलाके में रहते हैं। उससे पूछताछ के बाद पुलिस को देह व्यापार के धंधे में शामिल दो अन्य लोगों के बारे में पता चला। सूत्रों के मुताबिक, प्रशांत ने खुद देह व्यापार चलाने की बात कबूल की है। 

जानकारी के मुताबिक उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। नदिया की एक स्वयंसेवी संस्था ने बुधवार दोपहर बर्धमान में देह व्यापार के बारे में थाना में सूचना दी। इसके बाद बर्दवान थाना के आईसी दिव्येंदु दास के नेतृत्व में पुलिस बल ने होटल में छापामारी की। उनके साथ स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि और बर्धमान चाइल्ड लाइन की महिला प्रतिनिधि भी थी। सूचना मिलने के बाद डीएसपी हेड क्वार्टर अतनु घोषाल मौके पर पहुंचे और होटल के कमरे से सात महिलाओं को बचाया गया। उनके साथ एक किशोरी भी थी। उनमें से कुछ बनगांव से हैं, कुछ कृष्णानगर से, कुछ जलपाईगुड़ी से, कुछ सिंगूर से है। 

पुलिस को होटल में देह व्यापार संचालन के कई सबूत मिले। कुछ दस्तावेज और होटल रजिस्ट्रार जब्त कर लिए गए। पुलिस ने इस संबंध में महिला का बयान दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ऑर्क बनर्जी ने बताया कि होटल का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार मैनेजर ने स्वीकार किया कि ग्राहकों के मनोरंजन के लिए अलग-अलग जगहों से महिलाओं को लाकर होटल में रखा जाता था।