संसद में महिलाओं की भागीदारी: सीईसी चंद्रा ने जताई चिंता

author-image
New Update
संसद में महिलाओं की भागीदारी: सीईसी चंद्रा ने जताई चिंता

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुशील चंद्रा ने शनिवार को संसद में महिलाओं के प्रतिनिधित्व में कमी पर अफसोस जताया है, उन्होंने कहा कि हाल के सालों में चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने वाली महिलाओं की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने संसद में व्यवधानों के कारण बेकार हुए समय पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। संसद रत्न पुरस्कार देने के लिए दिल्ली के एक कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने पहुंचे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्रा ने कहा कि पहली लोकसभा में 15 महिला सांसद थीं और 17वीं लोकसभा में 78 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि प्रगति हुई है, लेकिन अभी भी सुधार की जरूरत है।