लोकसभा उपचुनाव से पहले राजनीतिक में दिखा उथल-पुथल

author-image
New Update
लोकसभा उपचुनाव से पहले राजनीतिक में दिखा उथल-पुथल

टोनी आलम, एएनएम न्यूज: आसनसोल लोकसभा उपचुनाव का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, कोयलांचल में राजनीतिक उथल-पुथल बढ़ती जा रही है। आज कुनूस्टोरिया इलाके के दोतल्ला में भाजपा के लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार अग्निमित्र पाल के समर्थन में लगाए गए, पोस्टर को रात के अंधेरे में किसी ने फाड़ दिया। आज इस घटना की खबर मिलते ही जामुड़िया थाना केंदा चौकी की पुलिस को घटना की सूचना दी गयी। स्थानीय भाजपा नेता राजू मंडल ने दावा किया कि मालदा उत्तर के सांसद खगेन मुर्मू ने रविवार को इलाके के एक बड़े हिस्से में घर-घर जाकर प्रचार किया था और आम जनता की भारी प्रतिक्रिया से टीएमसी कार्यकर्ता भयभीत थे। उन्होंने दावा किया कि यही वजह है कि उन्होंने ऐसी घटनाएं की हैं। स्थानीय तृणमूल नेता राजू मुखर्जी ने कहा कि भाजपा द्वारा टीएमसी पर लगाए गए यह सारे इल्जाम सरासर बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास पोस्टर लगाने या प्रचार करने के लिए कार्यकर्ताओं का अभाव है वह यह सारे इल्जाम सिर्फ मीडिया में खबर बनाने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता खुद ही पोस्टर लगाते हैं और सुर्खियों में आने के लिए खुद ही पोस्टोरों को फाड़ते हैं।