150 करोड़ घोटाले को लेकर विजिलेंस को दी जांच की आर्डर

author-image
Harmeet
New Update
150 करोड़ घोटाले को लेकर विजिलेंस को दी जांच की आर्डर

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: तीबाड़ी विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मान सरकार एक घोटाले में एक्शन ले रही है। यह घोटाला 2018, 19, 21, 22 का है। खेतीबाड़ी मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि 150 करोड़ रुपए का घोटाला आशंका होने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया यह घोटाला मशीनों में किया गया है जो पराली की संभाल के लिए केंद्रीय सरकार द्वारा जारी की गई थी। केंद्रीय स्कीम के तहत किसानों को पराली की संभाल के लिए मशीन जारी जिनमें 90,422 मशीनों में 13 प्रतशित गायब हैं, जो लाभपात्रियों के पास पहुंची हीं नहीं। खेतीबाड़ी मंत्री 150 करोड़ घोटाले को लेकर विजिलेंस को इसकी जांच के आर्डर दिए गए हैं।