आसनसोल के कुल्टी थाना के चौरंगी फांड़ी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 के दामागोरिया क्षेत्र में एक होटल के पास गुप्त जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापामारी की जिसने धनबाद का एक युवक जिसका
चंदन राम,एएनएम न्यूज़: आसनसोल के कुल्टी थाना के चौरंगी फांड़ी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 के दामागोरिया क्षेत्र में एक होटल के पास गुप्त जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापामारी की जिसने धनबाद का एक युवक जिसका नाम रेहान राजा (22) बताया गया को एक अवैध बन्दूक के साथ गिरफ्तार किया।
जांच में प्रमाणित हुआ कि बन्दूक लोडेड था और कोई उसके निशाने पर था। पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को आसनसोल अदालत में भेजा गया है। रेहान राजा झारखंड के धनबाद का वाशिंदा बताया गया। सूत्रों के जांच से पुलिस को पता चला कि राजा कोई अपराधिक घटना को अंजाम देने वाला था। घटना की पूरी जांच होने तक युवक को हिरासत में रखा जाएगा।