चक्रवात 'सितरंग' ने ली सात की जान

author-image
New Update
चक्रवात 'सितरंग' ने ली सात की जान

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: चक्रवात सितरंग के प्रहार की चपेट में आने से बांग्लादेश में सात लोगों की जान चली गई। हवा की रफ्तार लगभग 100 किलोमीटर प्रतिघंटा है। वहीं भारत में भी इस चक्रवात का असर दिखने लगा है। बंगाल के दक्षिण 24 परगना में बक्खाली समुद्र तट पर ज्वार-भाटा उठने लगा है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को समुद्र के पास न जाने की चेतावनी दी जा रही है।