जानिए मौसम का हाल, इन राज्यों में रहेगा भारी कोहरा

author-image
New Update
जानिए मौसम का हाल, इन राज्यों में रहेगा भारी कोहरा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बिहार में लोगों को अब ठंड का अहसास होने लगा है। हर दिन तापमान में गिरावट हो रही है। कई ऐसे भी जिले हैं जहां न्यूनतम तापमान दस डिग्री से भी नीचे है. बीते 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा और अधिकतम 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में पछुआ हवा की गति में वृद्धि होने के कारण तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखी जा रही है। लगातार बिहार में अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई ऐसे जिले हैं जहां का न्यूनतम तापमान सोमवार को 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है। पटना 9.4 डिग्री, बांका में 9.6 डिग्री, सीतामढ़ी में 8 डिग्री, गोपालगंज 7.8 डिग्री, बेगूसराय में 9.4 डिग्री, गया में 8.4 डिग्री और सिवान में 9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। तमिलनाडु तट के पास दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर औसत समुद्र तल से 1.5 से 4.5 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एंटीसाइक्लोन राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और इससे सटे पाकिस्तान पर देखा जा सकता है।​