स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद मां सोनिया गांधी भी शिमला पहुंच गई हैं। सोनिया गांधी बेटी प्रियंका के घर छराबड़ा में छुट्टियां बिताएंगी। वे प्रियंका गांधी से चुनाव प्रचार की फीडबैक भी लेंगी। सोनिया गांधी दोपहर एक बजे सड़क मार्ग से शिमला पहुंचीं। गौर रहे कि हिमाचल विधानसभा चुनाव के चलते सोनिया गांधी एक माह के भीतर दूसरी बार शिमला पहुंची हैं।