चलती कैब से मां ने अपनी बच्ची को फेंका

author-image
New Update
चलती कैब से मां ने अपनी बच्ची को फेंका

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: चालक ने शनिवार को महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर मां-बेटी की जोड़ी को कैब से बाहर फेंक दिया। जानकरी के अनुसार, महिला और उसकी बेटी पेल्हार से वाडा तहसील के पोशेरे कैब बैठकर लौट रही थीं। कैब में अन्य यात्री भी सवार थे। महिला ने पुलिस को बताया कि रास्ते में कैब ड्राइवर और सवार अन्य यात्रियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो उन्होंने बच्ची को छीन लिया और उसे तेज रफ्तार कैब से फेंक दिया। पुलिस ने कहा कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि महिला को भी चलती कैब से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। जिससे उन्हें चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में मांडवी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। ​