कुरुक्षेत्र महिला डॉक्टर मर्डर व लूट मामले का पर्दाफाश

author-image
New Update
कुरुक्षेत्र महिला डॉक्टर मर्डर व लूट मामले का पर्दाफाश

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में महिला डॉक्टर के घर में घुसकर लूट और बंदूक की नोक पर हत्या करने के मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 9 जनवरी, 2023 को कुरुक्षेत्र में हुई सनसनीखेज महिला डॉक्टर हत्याकांड का 15 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर नकदी और गहने लूटने वाले सभी पांच बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध शाखा टीम जब पिहोवा से ढाण्ड रोड पर आरोपियों का पीछा कर रही थी तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस की टीम ने आरोपियों पर फायर किए तो एक आरोपी की टांग में गोली लगी, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ​