आज देश ऐसे कर रहा है लता दीदी को याद

author-image
New Update
आज देश ऐसे कर रहा है लता दीदी को याद



स्टाफ रिपोर्टर,एएनएम न्यूज: 
स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आज पहली पुण्यतिथि है। लता दीदी को गए एक साल गुजर गया, लेकिन उनकी यादें आज भी ताजा हैं। 6 फरवरी, 2022 को आज ही के दिन उनका निधन हो गया था। 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। अपने आठ दशक से ज्यादा के करियर में उन्होंने 36 भाषाओं में तकरीबन 50,000 से ज्यादा गाने गाए थे। तमाम बड़े म्यूजिक डायरेक्टर्स के साथ लता मंगेशकर ने फिल्मी गानों पर काम किया था। साल 1969 में सरकार ने लता को पद्म भूषण और 2001 में भारत रत्न दिया था।