मेघालय में पासा पलटा, कॉनरॉड संगमा की NPP सबसे बड़ी पार्टी बनी, TMC 8 सीटों पर खिसकी

author-image
Harmeet
New Update
मेघालय में पासा पलटा, कॉनरॉड संगमा की NPP सबसे बड़ी पार्टी बनी, TMC 8 सीटों पर खिसकी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: मेघालय में अब पासा पलटता हुआ दिख रहा है। कॉनरॉड संगमा की एनपीपी अब सबसे बड़ी पार्टी बनती हुई दिख रही है। एनपीपी ताजा रुझानों में 23 सीटों पर आगे चल रही है। टीएमसी जो कुछ देर पहले तक किंगमेकर की भूमिका में दिख रही थी, अब सिर्फ 8 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। मेघालय में भाजपा और कांग्रेस 6-6 सीटों पर आगे हैं।