क्या आप जानते हैं 'अनंत चतुर्दशी' क्या है?

author-image
New Update
क्या आप जानते हैं 'अनंत चतुर्दशी' क्या है?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: जिस दिन भगवान गणेश को विदाई दी जाती है उसे 'अनंत चतुर्दशी' कहा जाता है। इस दिन लोग उनसे अगले साल लौटने की प्रार्थना करते हैं। ऐसा क्यों किया जाता है इसके पीछे महाभारत में एक कथा प्रचलित है जिसके अनुसार जब वेद व्यास जी ने लगातार दस दिनों तक भगवान गणेश को महाभारत की कथा सुनाई थी। जिसके बाद भगवान गणेश का ताप बहुत अधिक बढ़ गया। भगवान गणेश का ताप बढ़ने के कारण उपाय के रूप में वेद व्यास जी ने उन्हें एक सरोवर में रख दिया।जिस दिन वेद व्यास जी ने भगवान गणेश को सरोवर में रखा था। वह दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि का दिन था। इसी कारण से हर भगवान गणेश की चतुर्थी तिथि पर स्थापना की जाती है और और उन्हें गणेश विसर्जन के दिन विदा कर दिया जाता है।