बंगाल उपचुनाव: कौन हैं प्रियंका टिबरेवाल

author-image
New Update
बंगाल उपचुनाव: कौन हैं प्रियंका टिबरेवाल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: प्रियंका टिबरेवाल पिछले साल अगस्त से पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं। अब वह भवानीपुर सीट पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को टक्कर देंगी। प्रियंका ने 2014 में बीजेपी जॉइन किया था और 6 साल बाद 2020 में इन्हें बंगाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया। प्रियंका बीजेपी से पहले भी विधानसभा की उम्मीदवार रह चुकी हैं। बता दे प्रियंका टिबरेवाल पेशे से वकील भी हैं। वह सुप्रीम कोर्ट और कलकत्ता हाई कोर्ट में वकालत करती हैं।