मेहंदी में यह चीज मिलाकर बालों पर लगाएं

author-image
New Update
मेहंदी में यह चीज मिलाकर बालों पर लगाएं

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बालों में होने वाली समस्याएं

अक्सर बालों संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें बालों का सफेद होना, बालों का पतला होना, बालों का अधिक झड़ना, रूखे और क्षतिग्रस्त बाल और गंजापन आदि शामिल है। इनसे बचने के लिए आप घरलू उपचार भी आजमा सकते हैं, ये बालों को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।



मेहंदी रखेगी बालों का खास ख्याल

बालों का विकास करने के लिए मेहंदी एक प्राचीन और बहुत ही कारगर घरेलू उपचार है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए सरसों तेल व मेहंदी फायदेमंद होती है। नीचे जानिए किन चीजों के साथ मेहंदी लगाने से बालों को फायदा मिलता है।



बालों पर इस तरह लगाएं मेहंदी



1. ड्राई बालों के लिए



बालों में मेहंदी लगाने से बाल मुलायम होते हैं।

इसके लिए आप मेहंदी में अंडे का उपयोग करें।

यह मिश्रण बाल को और चमकदार बना देता है।

इसे बनाने के लिए मेहंदी के पत्ते को उबालें।

अब इसमें मेहंदी पाउडर मिलाएं।

अब बालों में इसे लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें।

1 घंटे बाद शैम्पू से बालों को धो ले।



2. हेयर ग्रोथ के लिए



सबसे पहले आप मेहंदी की पत्तियों को अच्‍छी तरह पीस लें।

अब जिंजी तेल के साथ मिलाकर इन्‍हें बालों में लगाएं।

एक घंटे के लिए छोड़ दें।

आपके बाल मजबूत और लंबे होने लगेंगे।



3. रूसी को दूर करने के लिए



जब बालों में रुसी की समस्या है तो वह कमजोर होकर टूटने लगते हैं।

इसकी वजह से स्‍कैल्‍प में खुजली की समस्‍या भी शुरू हो जाती है और धीरे-धीरे वालों की ग्रोथ रुक जाती है।

इसके लिए सरसों के तेल में मेहंदी व भीगे हुए मेथी के बीज मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।

इसे अपने बालों में लगाकर कुछ देर छोड़ दें।

फिर आधे घंटे बाद शैम्पू से धो लें।



4. झड़ते बालों के लिए



स्ट्रेस भरी इस जिंदगी में बालों के झड़ने की समस्या बहुत कॉमन है।

बालों को झड़ने से रोकने के लिए मेहंदी के पाउडर को सरसों के तेल में मिलाएं।

तैयार हुए इस पस्ट को बालों में अच्‍छी तरह लगाएं।

इससे बालों का झड़ना कम हो जाएगा।