येलो और ऑरेंज अलर्ट: इन राज्यों में बारिश का आसार

author-image
New Update
येलो और ऑरेंज अलर्ट: इन राज्यों में बारिश का आसार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के पूर्वी हिस्से ओडिशा, झारखंड, बंगाल और बिहार में आज यानी मंगलवार जमकर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने झारखंड, बंगाल और बिहार में 11 जनवरी से 13 जनवरी तक के लिए इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, ओडिशा में 11 और 12 जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आज छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में ओलावृष्टि की भी संभावना है।