डिफेंस एक्सपो की अवधि एक दिन और बढ़ा दी गई

author-image
New Update
डिफेंस एक्सपो की अवधि एक दिन और बढ़ा दी गई

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: गुजरात की राजधानी गांधीनगर में अगले महीने आयोजित होने वाली 12वीं रक्षा प्रदर्शनी (डिफेंस एक्सपो 2022) की अवधि एक दिन और बढ़ा दी गई है। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि अब इसका आयोजन 10 से 14 मार्च तक होगा। पहले इसका आयोजन 10 से 13 मार्च तक होना था।