एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि दो दिन की जंग में उसने रूस के 3500 सैनिकों को मार डाला है। इसके अलावा रूस के 14 लड़ाकू विमान, 8 हेलीकॉप्टर, 102 टैंक, 536 आर्मर्ड वाहन और 15 तोपें नष्ट करने का दावा भी यूक्रेन कर रहा है। यूक्रेन ने कल ही रूस के 2800 सैनिकों को मारने का दावा किया था। यूक्रेन के कल और आज किए गए दावों पर रूस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया अब तक नहीं आई है। वहीं, रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के मेलिटोपोल शहर पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलिंस्की ने कहा है कि उनके देश की सेना हथियार नहीं डालेगी। उन्होंने सुबह फिर ट्वीट कर बताया कि वो कीव में अपने परिवार के साथ हैं।