Asansol News: सड़क हादसे में घायल SAIL ISP के 6 कर्मी

बताया जाता है कि दुर्गापुर से एक चार पहिया वाहन वैन में सवार होकर आईएसपी के छह कर्मी किंगसुक चटर्जी, विश्वजीत कुमार मंडल, उमा दे, सुकांत देवनाथ, तुहीन मंडल और तुषार कांति दास सुबह ए शिफ्ट की ड्यूटी के लिए प्लांट जा रहे थे।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
sail

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आज सुबह आसनसोल के बिना नर्मदे पर हुई सड़क हादसे में 6 आईएसपी कर्मी घायल हो गए। बताया जाता है कि दुर्गापुर से एक चार पहिया वाहन वैन में सवार होकर आईएसपी के छह कर्मी किंगसुक चटर्जी, विश्वजीत कुमार मंडल, उमा दे, सुकांत देवनाथ, तुहीन मंडल और तुषार कांति दास सुबह ए शिफ्ट की ड्यूटी के लिए प्लांट जा रहे थे। इस दौरान चालक द्वारा नियंत्रण खो देने के कारण वैन डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में चालक समेत उसमें सवार आईएसपी कर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज के लिए बर्नपुर अस्पताल ले जाया गया।