बाराबनी बीडीओ कार्यालय के समक्ष भाजपा का प्रदर्शन

आरजी कर अस्पताल में महिला जूनियर चिकित्सक के साथ दुष्कर्म एवं हत्या के दोषियों को फांसी देने और महिला सुरक्षा की मांग को लेकर भाजपा के बाराबनी मंडल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रखंड बीडीओ कार्यालय घेराव कर बिरोध जताया।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
barabani

राहुल तिवारी,एएनएम न्यूज़ : आरजी कर अस्पताल में महिला जूनियर चिकित्सक के साथ दुष्कर्म एवं हत्या के दोषियों को फांसी देने और महिला सुरक्षा की मांग को लेकर भाजपा के बाराबनी मंडल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रखंड बीडीओ कार्यालय घेराव कर बिरोध जताया। प्रदर्शन से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुमाहानी पानी टंकी से बराबानी प्रखंड बीडीओ तक रैली निकाल कर बीडीओ कार्यालय के घेराव कर प्रदर्शन किया। बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक ने बैनर और पोस्टर आरजी कर घटना के विरोध में प्रदर्शन कर बिरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तत्काल इस्तीफे की मांग की।