panchayat elections 2023 : रानीगंज में तृणमूल और भाजपा में झड़प,  एक दूसरे पर लगाया पिटाई का आरोप

विनोद नुनिया से बात की तो उन्होंने कहा कि यहां पर किस बात का डर, पहले ही तृणमूल कांग्रेस बिना किसी प्रतिद्वंदिता के जीत चुकी है तो फिर प्रचार किस बात का। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर ही कांग्रेस नेतृत्व और कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
tmc vs bjp Clash at ranigan

Clash between TMC and BJP

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : panchayat elections प्रचार को लेकर TMC -BJP में झड़प (Clash) हो गई जिसके बाद घटनास्थल पर बीजेपी नेता अग्निमित्रा पाल पंहुची।‌ यह घटना रानीगंज (Raniganj) के रटिबाटी (Ratibati) पंचायत के चपुई गांव में हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर बैठकर विधायक अग्निमित्रा पाल ने विरोध प्रदर्शन किया । बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने बीजेपी के प्रचार को रोकने के लिए बीजेपी उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं की पिटाई का आरोप लगाया है। तृणमूल ने पलटवार करते हुए भाजपा पर उनके फ्लैक्स और बैनर फाड़ने और  ममता बनर्जी को अपशब्द कहने और उनके कार्यकर्ताओं की पिटाई करने का आरोप लगाया है। इलाके में काफी तनाव है और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। अभिमित्रा पाल ने कहा कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार के प्रचार के दौरान तृणमूल नेता विनोद नोनिया के नेतृत्व में तृणमूल के गुंडों ने चुनाव प्रचार में बाधा दिया। विनोद मुनिया ने चेतावनी दी कि इस क्षेत्र में प्रचार नहीं किया जा सकता। अग्रिमित्र पाल ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके उम्मीदवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बुरी तरह पीटा गया। अग्निमित्रा पाल ने आरोप लगाया कि विनोद नोनिया ने उनके कार्यकर्ताओं को गोली मारने की धमकी दी थी। 

दूसरी ओर, रानीगंज पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष और क्षेत्र के तृणमूल नेता विनोद नुनिया ने कहा कि वे पार्टी कार्यालय में आगामी चुनाव से संबंधित मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे। उस वक्त कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन पर चिल्लाते हुए कहा कि ममता बनर्जी चोर हैं। जब उन्होंने विरोध किया तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया और उनके फ्लेक्स बैनर फाड़ दिये। उनके कई कार्यकर्ता घायल हो गये. विनोद बाबू ने कहा कि बीजेपी इस क्षेत्र में कोई उम्मीदवार नहीं उतार सकी। साथ ही इलाके को गरमाने के लिए वे इस क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं और उनके नेता का अपमान कर रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कोई हमला नहीं किया गया। बीजेपी तृणमूल कांग्रेस को बदनाम करने के लिए झुठ बोल रही है। 

इस संदर्भ में अग्निमित्र पाल ने कहा कि आज उनके मंडल अध्यक्ष बृजमोहन स्थानीय भाजपा नेतृत्व के साथ मिलकर चुनाव प्रचार कर रहे थे, कि तभी टीएमसी नेता विनोद नोनिया अपने समर्थकों के साथ वहां पर आए और उन्होंने बृजमोहन को एक थप्पड़ मारा और कहा यह उनका इलाका है। यहां पर वह चुनाव प्रचार नहीं कर सकते। अग्रिमित्र पाल ने कहा कि हम किस देश में रह रहे हैं क्या बंगाल भारत में नहीं है ? क्या आसनसोल भारत का हिस्सा नहीं है ? क्या यहां पर विपक्षी दलों के प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार करने का अधिकार नहीं है ? उन्होंने कहा कि जिस तरह से विनोद  नोनिया और उनके समर्थकों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर तृणमूल कांग्रेस को इतना डर किस बात का है। अगर उन्होंने बीते 12 सालों में काम किया है जनता अपने आप उनके पक्ष में मतदान करेगी। लेकिन अगर डरा धमका कर जनता को चुप कराया जाएगा, या विपक्षी दलों के प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार करने से रोका जाएगा तो जनता जरूर इसका प्रतिवाद करेगी।

वही उनके ऊपर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संबंध में शालीन भाषा का प्रयोग करने के आरोपों पर अग्निमित्र पाल ने कहा कि उन्होंने कभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ किसी और शालीन भाषा का प्रयोग नहीं किया। ममता बनर्जी ने हीं देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ और शालीन भाषा का प्रयोग किया था। हां भाजपा नेतृत्व हमेशा यह कह रहा है कि मुख्यमंत्री के तत्वावधान में प्रशासन के हर स्तर पर चोरी हुई है और यह कहना उनका संवैधानिक अधिकार है। जो उनसे कोई नहीं छीन सकता। उन्होंने कहा कि वह कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहते इसलिए वह शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं। अग्निमित्र पाल ने कहा कि यहां से कुछ दूरी पर ही टीएमसी के कार्यकर्ता हाथों में हॉकी स्टिक लेकर खड़े  रहते हैं और वह निहत्थे ही शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रचार करेंगे और लोगों के घर घर जाएंगे। 

दूसरी तरफ इस बारे में जो हमने विनोद नुनिया से बात की तो उन्होंने कहा कि यहां पर किस बात का डर, पहले ही तृणमूल कांग्रेस बिना किसी प्रतिद्वंदिता के जीत चुकी है तो फिर प्रचार किस बात का। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर ही कांग्रेस नेतृत्व और कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के गुंडों  द्वारा करवाई गई है।