ऐतिहासिक काली पूजा में बसंत उत्सव

पूरे विधि विधान के साथ पूजा पाठ होने से यहां पूरा अध्यात्म का माहौल बना रहता है। स्थानीय लोग भी मां काली की पूजा पाठ से हुए चमत्कार व समस्याओं के समाधान के बारे में बताते है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Historical Kali Puja

Historical Kali Puja

स्टाफ रिपोटेर, एएनएम न्यूज़ : लगभग 500 वर्षों से अनवरत हो रही ऐतिहासिक श्री श्री रक्षा काली पूजा के भव्य आयोजन पश्चिम बंगाल के चिंचुरिया गांव में किया गया। इस वर्ष पूजा के साथ-साथ बसंत उत्सव भी आयोजित किया गया। हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र इस काली पूजा में दूर दूर से श्रद्धालु उमड़े आते हैं। 500 साल पुरानी इस काली पूजा की महत्ता है कि यहां हर मनोकामना पूर्ण होती है। श्रृद्धालुओं को सिद्धि भी प्राप्त होती है। पूरे विधि विधान के साथ पूजा पाठ होने से यहां पूरा अध्यात्म का माहौल बना रहता है। स्थानीय लोग भी मां काली की पूजा पाठ से हुए चमत्कार व समस्याओं के समाधान के बारे में बताते है।