बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट नहीं पकड़ पा रहा है रफ्तार

मुंबई (mumbai) और अहमदाबाद (Ahmedabad) के बीच चलने वाली पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट (Bullet train project) रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। 31 मार्च तक इस प्रोजेक्ट में महज 30.15 फीसदी काम हुआ है।

author-image
Pawan Yadav
New Update
train

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: मुंबई (mumbai) और अहमदाबाद (Ahmedabad) के बीच चलने वाली पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट (Bullet train project) रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। 31 मार्च तक इस प्रोजेक्ट में महज 30.15 फीसदी काम हुआ है। जानकारी के अनुसार, गुजरात की ओर 35.23 फीसदी काम हो चुका है, जबकि महाराष्ट्र की ओर तस्वीर निराशाजनक है। अभी मात्र 19.65 फीसदी काम हुआ है। परियोजना पर लगभग 56.34 फीसदी सिविल कार्य पूरा कर लिया गया है। अब तक 272.89 किमी का काम किया गया है। रेल मंत्रालय ने हाल ही में कहा था कि 170.56 किमी पर घाट का काम किया गया है, लेकिन अब तक 45.40 किमी गर्डर्स लॉन्च किए गए हैं।