स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हरियाणा के नगरीय निकाय चुनाव के रिजल्ट बुधवार को घोषित हुए। भाजपा ने 10 नगर निगम में से 9 में जीत दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक, यमुनानगर नगर निगम में काउंटिंग पूरी हो गई है, लेकिन रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन यहां भी भाजपा उम्मीदवार की जीत तय है।
कांग्रेस का किसी भी निगम में खाता नहीं खुला। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में भी कांग्रेस जीत नहीं पाई। इसी तरह सिरसा नगर परिषद में भाजपा का चेयरमैन बना। सिरसा से कांग्रेस की कुमारी सैलजा सांसद हैं।