Landslide: मंडी-कैहनवाल सड़क पर हुआ भारी भूस्खलन

मंडी(Mandi) शहर के साथ लगते गांव कैहनवाल (Kaihanwal)की ओर जाने वाली सड़क पर भारी भूस्खलन (Landslide) हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भूस्खलन का मंजर इतना भयानक था कि देखते ही देखते पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा जमींदोज हो गया।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
bhuskhalan mandi

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : मंडी(Mandi) शहर के साथ लगते गांव कैहनवाल (Kaihanwal)की ओर जाने वाली सड़क पर भारी भूस्खलन (Landslide) हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भूस्खलन का मंजर इतना भयानक था कि देखते ही देखते पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा जमींदोज हो गया। पिछले कल और रात को हुई बारिश (rain) के कारण कैहनवाल सड़क पर हल्का- हल्का भूस्खलन शुरू हो गया था। जिससे सड़क पर यातायात की आवाजाही बंद हो गई थी। सुबह पहाड़ का बड़ा हिस्सा गिरने से यह मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। गांव को जाने के लिए एक अन्य वैकल्पिक मार्ग भी है। लेकिन उसकी हालत भी खस्ता है। वह मार्ग स्थानीय लोगों को दूर भी पड़ता है।