एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
जिससे अयोध्या जिले में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई। मैदान में 10 प्रत्याशियों के साथ मुख्य मुकाबला भाजपा के चंद्रभानु पासवान और सपा के अजीत प्रसाद के बीच हुई। अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित इस सीट पर उपचुनाव दोनों ही पार्टियों के लिए अहम था। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने मिल्कीपुर में भाजपा को हराया था। इसके बाद हाल ही में 2024 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद (अयोध्या) संसदीय सीट पर मौजूदा सांसद लल्लू सिंह को 54,567 मतों से हराकर भाजपा को एक और झटका दिया था।
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, मिल्कीपुर में 20 राउंड की मतगणना के बाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान 1,02,453 वोटों से आगे चल रहे थे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार अजीत प्रसाद 48,069 वोटों से पीछे थे, इसके बाद चंद्रभानु पासवान 29वें चरण में 60,936 वोटों से बड़ी जीत की ओर बढ़ गई। अंत में अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर बीजेपी के चंद्रभानु पासवान को बड़ी जीत मिली।