राष्ट्रपति मुर्मू के शिमला दौर में इस बार ऐट होम का आयोजन नहीं

राष्ट्रपति मुर्मू परिवार के आठ सदस्य के साथ चाार से आठ मई के बीच शिमला प्रवास पर आ रही हैं। एक और नई बात यह है कि वायु सेवा के हेलिकॉप्टरों से कल्याणी हेलिपैड पर लैंडिंग के बजाय डोर्नियर विमानों से जुबड़हट्टी एयरपोर्ट पर होगा। 

author-image
Jagganath Mondal
New Update
murmus

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौर में नई बात यह है कि राष्ट्रपति मशोबरा स्थित अपने निवास द रिट्रीट में ऐट होम का आयोजन नहीं करेंगी। पिछले साल यह आयोजन हुआ था और इसी दिन ओलावृष्टि के कारण राष्ट्रपति निवास परिसर में अव्यवस्था हो गई थी और इस कारण सभी अतिथियों के लिए राष्ट्रपति निवास में एंट्री देनी पड़ी थी। राष्ट्रपति मुर्मू परिवार के आठ सदस्य के साथ चाार से आठ मई के बीच शिमला प्रवास पर आ रही हैं। एक और नई बात यह है कि वायु सेवा के हेलिकॉप्टरों से कल्याणी हेलिपैड पर लैंडिंग के बजाय डोर्नियर विमानों से जुबड़हट्टी एयरपोर्ट पर होगा।