अब इस दिन शिमला आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति भवन दिल्ली से भेजी गई सूचना के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे में बदलाव हुआ है। अब राष्ट्रपति  मुर्मू 30 अप्रैल को नहीं, बल्कि 6 मई को शिमला आएंगी। राज्य सरकार अब बदले हुए शेड्यूल के मुताबिक तैयारी में लग गई है।

author-image
Kalyani Mandal
एडिट
New Update
murmudr

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : राष्ट्रपति भवन दिल्ली से भेजी गई सूचना के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे में बदलाव हुआ है। अब राष्ट्रपति  मुर्मू 30 अप्रैल को नहीं, बल्कि 6 मई को शिमला आएंगी। राज्य सरकार अब बदले हुए शेड्यूल के मुताबिक तैयारी में लग गई है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति निवास द रिट्रीट मशोबरा में चल रहे रिपेयर वर्क के कारण दौरा आगे खिसकाना पड़ा है। पिछले साल की तरह इस साल भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गर्मियों में शिमला आ रही हैं। इसके बाद राष्ट्रपति के डिप्टी सेक्रेटरी मिलिट्री शिमला में अधिकारियों के साथ बैठक करके भी गए थे।