रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री

नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा। भाजपा आलाकमान की ओर से नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने बुधवार को रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान किया। 

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Rekha Gupta will be the next Chief Minister of Delhi

Rekha Gupta will be the next Chief Minister of Delhi

एएनएम न्यूज, ब्यूरो: दिल्ली का नया मुख्यमंत्री का सस्पेंस बुधवार को खत्म हो गया। पार्टी की विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुन लिया गया। नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा। भाजपा आलाकमान की ओर से नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने बुधवार को रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान किया। 

सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। नई दिल्ली से विधायक प्रवेश वर्मा ने ही बैठक में रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा है।