Baba Siddique Shot Dead: चौंकाने वाला खुलासा! 2 गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिद्दीकी को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार एक शूटर का नाम करनैल सिंह है, जो हरियाणा का रहना वाला है। वहीं दूसरा शूटर धर्मराज कश्यप यूपी से है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
arrested

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस हमले के बाद दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिद्दीकी को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार एक शूटर का नाम करनैल सिंह है, जो हरियाणा का रहना वाला है। वहीं दूसरा शूटर धर्मराज कश्यप यूपी से है। इन दोनों के तार लॉरेंस गैंग से जुड़ते दिख रहे हैं।