सन्यास के बारे में सोचा, लेकिन जनता ने रोका

चंपाई ने कहा कि JMM को अपने खून-पसीने से सींचा और एक लंबे संघर्ष के बाद बाहर आ गए। उन्होंने कहा कि JMM में मैं बहुत अपमानित महसूस कर रहा था।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
16 soren

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: झारखंड के पूर्वी सीएम और पूर्व JMM नेता चंपाई सोरेन ने आज रांची में बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली बार चंपाई सोरेन ने आम लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने झामुमो पर जमकर निशाना साधा। चंपाई ने कहा कि JMM को अपने खून-पसीने से सींचा और एक लंबे संघर्ष के बाद बाहर आ गए। उन्होंने कहा कि JMM में मैं बहुत अपमानित महसूस कर रहा था। चंपाई ने कहा कि इस अपमान के बाद वह सन्यास लेने के बारे में सोच रहे थे लेकिन जनता का प्यार देखकर अपना फैसला वापस लिया। नया दल बनाने के बारे में सोचा लेकिन समय बहुत कम था। इसलिए तय किया कि बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।