एक बार फिर मधमुक्खियों के झुंड ने कई लोग को किया घायल, 6 अस्तपाल में भर्ती

चित्तरंजन रेल शहर में रविवार को एक बार फिर मधुमक्खियों के झुंड के हमले से कई पैदल एवं दोपहिया सवार राहगीर घायल हो गये। घटना चित्तरंजन शहर 3 नम्बर गेट के समीप हुई।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
honeybees

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: चित्तरंजन रेल शहर में रविवार को एक बार फिर मधुमक्खियों के झुंड के हमले से कई पैदल एवं दोपहिया सवार राहगीर घायल हो गये। घटना चित्तरंजन शहर 3 नम्बर गेट के समीप हुई। रविवार सुबह करीब 11 बजे से करीब 2 बजे तक मधमुक्खियों के झुंड ने लोगो को शिकार बनाया। घटना में 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिये चित्तरंजन केजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी आईसीयू में भर्ती है और इलाज चल रहा है। वही दो की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। 

घटना में घायल सुशील दास नामक एक व्यक्ति आमलदही बाजार अपनी दुकान बंद करके कल्याणग्राम रामकृष्णपल्ली स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। मधमुक्खियों के हमले को देख किसी की भी हिम्मत नही हुई कि सहायता को आगे बढ़े। मधुमक्खियों के डंक चुभाने से वह बेहोश हो गया। हमला कम होने पर राहगीरों की सहायता से केजी अस्पताल पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों ने शरीर से मधुमक्खी के डंक को निकाला।।