किस दिन पेश होगा आम बजट, यहां दूर करें कंफ्यूजन

केंद्रीय बजट, 2024-25 23 जुलाई को लोकसभा में पेश किया जाएगा।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
BREAKING NEWS

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: संसद में 22 जुलाई से बजट सत्र की शुरुआत होगी। यह सत्र 12 अगस्त तक चलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र, 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को 22 जुलाई से 12 अगस्त तक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय बजट, 2024-25 23 जुलाई को लोकसभा में पेश किया जाएगा।