कितना महंगा हुआ सीएनजी

author-image
Harmeet
New Update
कितना महंगा हुआ सीएनजी

एएनएम न्यूज, ब्यूरो: देश के कई हिस्सों में सीएनजी गैस के दाम फिर बढ़ गए हैं। सीएनजी गैस की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई हैं। बढ़ी हुई कीमतें रविवार सुबह 6 बजे से लागू हो गयी है। इस तरह अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी गैस 73.61 रुपये प्रति किलोग्राम में मिलेगी। सीएनजी की कीमतों में ठीक एक महीने बाद यह बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 14 अप्रैल को सीएनजी के दाम ढाई रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए थे। इसके बाद दिल्ली में एक किलो सीएनजी की कीमत 71.61 रुपये हो गई थी।