21 जून से पहले जान लें ये अहम बातें

author-image
New Update
21 जून से पहले जान लें ये अहम बातें

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: हर साल योग दिवस को देश में बड़े जोरो-शोरों ने मनाया जाता है। इसी संदर्भ में केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने 'मानवता के लिए योग' को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2022 के लिए विषय के रूप में रखा है। बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात संबोधन में यह घोषणा की थी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आठवें संस्करण का आयोजन 21 जून को किया जाएगा, जिसका मुख्य कार्यक्रम कर्नाटक के मैसूर में होगा। मोदी जी ने भारतीयों से उत्साह के साथ समारोह में भाग लेने का भी आग्रह किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर आने वाले योग दिवस को लेकर कहा है कि "बीते कुछ वर्षों में योग को दुनियाभर में अद्भुत लोकप्रियता मिली है। नेता, सीईओ, खिलाड़ी और कलाकार सहित कई क्षेत्रों के लोग योग का नियमित अभ्यास किया करते हैं। वे अक्सर इस बारे में बताते भी हैं कि कैसे उन्हें इससे लाभ पहुंचा है।



आजादी का अमृत महोत्सव में इस साल के योग दिवस पर कुछ अलग देखने को मिलने वाला है। दरअसल, मोदी सरकार के 75 मंत्री, देश की 75 ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जगहों से योग करते हुए नज़र आने वाले हैं।



रिपोर्ट्स के मुताबिक, होम मिनिस्टर अमित शाह नासिक के ज्योतिर्लिंग त्रिम्बकेश्वर मंदिर परिसर में योग का प्रचार करेंगे। डिफेन्स मिनिस्टर राजनाथ सिंह तमिलनाडु के कोयंबटूर, फॉरेन मिनिस्टर एस. जयशंकर दिल्ली के लोटस टेंपल, कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी नागपुर के जीरो माइल स्टोन, फाइनेंसियल मिनिस्टर निर्मला सीतारमण दिल्ली के जंतर मंतर, धर्मेंद्र प्रधान हिमाचल के कांगड़ा किला, अनुराग ठाकुर हिमाचल के नालगढ़ किले से योग दिवस पर इसका प्रचार करेंगे। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लखनऊ, भूपेंद्र यादव अयोध्या, नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश के खजुराहो, अर्जुन मुंडा झारखंड के रांची, पीयूष गोयल मुंबई के मरीन ड्राइव, प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के हंपी, नारायण राणे पुणे, मुख्तार अब्बास नकवी यूपी के फतेहपुर सीकरी फोर्ट, वीरेंद्र कुमार मध्य प्रदेश के अमरकंटक से योग कर इस दिवस का प्रचार करेंगे।