मुंबई में बारिश से हूआ बुरा हाल

author-image
New Update
मुंबई में बारिश से हूआ बुरा हाल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: मुंबई में लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। यहां बारिश आफत बनकर बरस रही है। ज्यादा पानी गिरने के कारण यहां के कई इलाके जलमग्न हा गए है। सायन, बोरिवली, कांदिवली में भी कई जगह जलजमाव की सूचना है। अंधेरी सब-वे को जलभराव के कारण बंद करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मुंबई में शुक्रवार तक बारिश के आसार हैं। लोगों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।