श्रीलंका में आर्थिक हालात पर क्या बोले सोनिआ गांधी

author-image
New Update
श्रीलंका में आर्थिक हालात पर क्या बोले सोनिआ गांधी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: श्रीलंका में आर्थिक हालात काफी खराब हो गए हैं। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे भाग गए हैं। इस संकट के समय में श्रीलंका को दुनिया से मदद की उम्मीद है। भारत से भी सहायता की अपेक्षा की जा रही है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्रीलंका की वर्तमान स्थिति पर एक बयान जारी किया है। उनको पूरी उम्मीद है कि श्रीलंका इस स्थिति से उबर जाएगा। वे कहती हैं कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस श्रीलंका में बदल रही राजनीतिक परिस्थितियों से चिंतित है और इन पर अपनी नजर बनाए हुए है। आर्थिक चुनौतियों, बढ़ती कीमतों और भोजन, ईंधन तथा आवश्यक वस्तुओं की कमी ने वहां के लोगों के लिए भारी कठिनाईयां खड़ी कर दी हैं।