आज है गुरु पूर्णिमा

author-image
New Update
आज है गुरु पूर्णिमा

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: आज गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरुओं की उपासना करना शुभ माना जाता है। शास्त्रों में भी गुरुओं को देवी-देवता से उच्च बताया गया है। आज के दिन गुरुओं के साथ-साथ वेद व्यास जी की भी पूजा करने का विधान है। क्योंकि हिंदू धर्म में गुरु का स्थान देवताओं से ऊंचा रखा गया है इसलिए इनकी भी पूजा देवताओं की तरह की ही की जाती है। इस साल गुरु पूर्णिमा में एक नहीं बल्कि कई शुभ योग बन रहे हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन रूचक, भद्र, हंस, शश और मालव्य योग नाम के पांच विशेष योग बन रहे हैं। इन पांचों शुभ योगों के मिलने से पंचमहापुरुष योग बन रहा है। गुरु और चंद्रमा की युति के कारण गुरु पूर्णिमा पर गजकेसरी योग बन रहा है। इस योग में पूजा पाठ करने से सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही गुरु पूर्णिमा के दिन रवि योग भी लग रहा है। गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की उपासना करना शुभ माना जाता है। इस दिन गुरु को उच्च स्थान में बैठा के जल से चरणों को धुला जाता है। इसके बाद साफ कपड़े से पैरों को पोंछ दें। इसके बाद पीले या फिर सफेद फूल अर्पित करें। इसके बाद पीले या फिर श्वेत वस्त्र दें। फिर अपनी योग्यता अनुसार भोग लगा दें। इसके बाद गुरु से अपने दायित्व को स्वीकार करने की प्रार्थना करें।